नैनीताल। पर्यटन सीजन को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने चौकसी शुरू कर दी है। इसके तहत बुधवार को सीओ विजय थापा के नेतृत्व में 24 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो रेस्टोरेंट में कुछ लोग शराब पी रहे थे। इस पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालकों से दस-दस हजार का जुर्माना वसूला।
नैनीताल हल्द्वानी मोटर मार्ग में टैक्सी स्टैंड के पास एक रेस्टोरेंट में कुछ लोग शराब पी रहे थे, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट संचालक राजा सौदा निवासी धोबीघाट और विनीत निवासी नैना गांव के पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा तल्लीताल थाना पुलिस ने चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में 112 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई करते हुए 23300 रुपये संयोजन शुल्क वसूला। इसके अलावा दो कोर्ट के चालान किए। साथ ही दो लोगों का 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला।
शराब परोसने पर दो रेस्टोरेंट संचालकों पर जुर्माना