फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनखोला और कोटली के ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। जिनखोला, कोटली के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं नारेबाजी के साथ तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सीएम के नाम का ज्ञापन एसडीएम सुंदर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

तहसील, ब्लॉक मुख्यालय से मात्र डेढ़ किमी दूर जिनखोला, कोटली गांव आजादी से सड़क से न जुड़ने से ग्रामीणों में क्षेत्रीय विधायक, सांसद, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यातायात सुविधा से वंचित जिनखोला, कोटली के ग्रामीण रोड़ नहीं तो वोट नहीं के नारेबाजी करते तहसील मुख्यालय पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सभा को संबंधित करते जिनखोला के हीरा सिंह उर्फ हीरदा ने कहा कि जिनखोला गांव तहसील, ब्लॉक मुख्यालय से मात्र डेढ़ किमी दूर है। गांव को सड़क से जोड़ने की मांग वर्षों पुरानी है। जन प्रतिनिधियों की उदासीनता से गांव सड़क से नहीं जुड़ सका है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभा के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा। इसमें सड़क नहीं तो वोट नहीं का संकल्प लिया गया। ज्ञापन ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान किशन राम, हिम्मत सिंह बोरा, नीरज पांडे, महेश भंडारी, मदन सिंह, मंगल सिंह, अर्जुन, कैलाश, महिपाल, संतोष, धाम सिंह, भीम सिंह, मंजू, गणेश, राजेंद्र, हीरा सिंह, मुन्नी, उमा, निर्मला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें