फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरबुड के छात्र अपूर्व के कायल हुए बिग बी

विज्ञापन
छात्र अपूर्व गौरव विक्रम साह अमिताभ बच्चन के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के स्वच्छ भारत अभियान को लेकर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नैनीताल के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज के छात्र अपूर्व गौरव विक्रम साह की कविताओं ने जहां एक तरफ अमिताभ को अपूर्व को गले लगाने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं अपूर्व ने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाकर नैनीताल व शेरवुड कॉलेज का गौरव भी बढ़ाया।
विज्ञापन


मुंबई में एक निजी समाचार चैनल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपूर्व गौरव ने ‘अस्वच्छता बनी है रावण तो राम का अवतार हो’ कविता का पाठ कर सदी के महानायक को वाह-वाह बोलने के लिए मजबूर कर दिया। अपूर्व ने देश के दुश्मनों में अस्वच्छता भी एक है, बच्चा अगर बीमार है मुल्क के भविष्य पर एक बड़ा प्रहार है समेत कविता की कई पंक्तियों का पाठ कर सबको रोमांचित कर दिया।

अपूर्व ने विद्यालय के प्रधानाचार्य अमनदीप संधु समेत समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। अपूर्व ने अपनी कविता के माध्यम से संदेश दिया कि वर्ष के अंत तक घर-घर में शौचालय बनाए जाएं। हमारी बहनें व बहुएं घर की मर्यादाएं होती है यदि वह खुले में शौच जाती है तो यह हमारे लिए काफी शर्मनाक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शेरवुड के छात्र अपूर्व के कायल हुए बिग बी
‘अस्वच्छता बनी है रावण तो राम का अवतार हो’ कविता का पाठ किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें