फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 व 20 रुपये होगा शटल सेवा का किराया

विज्ञापन
500 के नए नोट
विज्ञापन
नैनीताल। इस सीजन पर्यटक 50 व 20 रुपये में शटल सेवा यात्रा कर नैनीताल पहुंच सकेंगे। बुधवार को तल्लीताल थाने में हुई बैठक में एएसपी व एआरटीओ ने शटल सेवा का किराया तय कर दिया है।
विज्ञापन


पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर नगर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। दिन भर वाहन सड़कों पर रेंगते रहते हैं। पार्किंग भर जाती है और पर्यटक वाहन खड़े करने के लिए इधर-उधर भटकते देखे जाते हैं। पर्यटकों को इस समस्या से बचाने के लिए सीजन में शटल सेवा शुरू कराने का निर्णय लिया गया है। शटल सेवा का किराया तय करने को लेकर बुधवार को एएसपी हरीश चंद्र सती और एआरटीओ की अध्यक्षता में तल्लीताल थाने में बैठक हुई।

टैक्सी ट्रैवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज जोशी ने बताया कि रूसी बाइपास से तल्लीताल डांठ व खुर्पाताल बाइपास से सूखाताल तक शटल सेवा का किराया 50 रुपये जबकि पाइंस से तल्लीताल डांठ तक का किराया 20 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 व 20 रुपये शटल सेवा का किराया होगा
टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तय किया किराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें