गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुई अंधड़ और मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अंधड़ से बचने के लिए लोग अपने घर में दुबक गए तो वहीं वाहन चालकों ने दुकानों की शरण ली।
अधंड से वन रेंज गढ़खेत और बैजनाथ में चीड़ के दर्जनों पेड़ ढह गए। खेतों में कटने को तैयार गेहूं की फसल को तीसरी बार क्षति पहुंची। तेज बारिश से गरुड़ और गोमती नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।