नैनीताल। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की के सहयोग से 29 और 30 अप्रैल को संयुक्त पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (जीप 2018) होगी। इसमें 2645 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए हल्द्वानी में तीन, नैनीताल में एक केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी।
नैनीताल में 838, हल्द्वानी में 1807 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नैनीताल में राजकीय पॉलीटेक्निक को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र में 29 अप्रैल को ग्रुप ई की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी, जिसमें 379 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
इसी दिन दोपहर दो से चार बजे तक ग्रुप पी की परीक्षा में 163 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 30 अप्रैल को ग्रुप जी, एम, एच की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी, जिसमें 122 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, इसी दिन शाम दो से चार बजे तक टी, ए ग्रुप में 174 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
हल्द्वानी में केवल 29 अप्रैल को मात्र एक दिन ही परीक्षा होगी। इसके तहत हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर में ग्रुप ई की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी, जिसमें 641 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नैनी वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ई गुप में सुबह 10 से 12 बजे तक 300 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रुप ई की परीक्षा 10 से 12 बजे तक होगी, जिसमें 300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे जबकि हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर में पी ग्रुप की परीक्षा दोपहर दो से चार बजे तक होगी, जिसमें 566 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नैनीताल में तहसीलदार, जिला पूर्ति अधिकारी, ईओ, जिला पर्यटन अधिकारी को मजिस्ट्रेट बनाया गया है जबकि हल्द्वानी में तहसीलदार हल्द्वानी, लालकुआं, सहायक निदेशक खेल को मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल के प्रधानाचार्य, परीक्षा के जोनल अधिकारी एमके सिंह ने बताया कि स्थानीय परीक्षा केंद्र में केंद्र अधीक्षक गिरीश वर्मा, केंद्र अधिकारी 29 अप्रैल को सावित्री पवार, 30 को पीआर पटेल होंगे। डीएम विनोद कुमार सुमन ने भी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
जिले में 2645 अभ्यर्थी जीप 2018 परीक्षा देंगे
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की के सहयोग से 29, 30 अप्रैल को परीक्षा होगी