फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुविवि के प्रो.बिष्ट को मिलेगा उतराखंड रत्न

विज्ञापन
सतपाल बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में जंतुविज्ञान के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को उत्तराखंड रत्न पुरस्कार के लिए मनोनीत किया गया है। एआईसीओआई संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए प्रो. बिष्ट को चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार 29 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित समारोह में दिया जाएगा। प्रो. बिष्ट 2013 से कुविवि में प्राध्यापक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उनका चयन उत्तराखंड रत्न पुरस्कार के लिए किया गया है। प्रो. बिष्ट ने विवि में यूजीसी नैक, रूसा से कई काम कराए हैं। कुविवि समेत मिजोरम विवि, बहरामपुर विवि ओडिशा में कई प्रशासनिक पदों में रह चुके हैं। प्रो. बिष्ट के भारत सहित कई देशों के प्रतिष्ठित जर्नल्स में करीब 18 शोध पत्र छाप चुके हैं। वह कई देशों में आयोजित हुई कार्यशालाओं में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें