फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर पलटने से चालक घायल, हादसा बचा

विज्ञापन
कैंटर पलटने से चालक घायल, हादसा बचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। गुड़ और चोकर लेकर गौरी कुंड जा रहा एक कैैंटर बुधवार को पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे लटक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर में फंसे चालक और क्लीनर को बाहर निकाला। मामूली रूप से घायल हुए चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रामनगर से कैंटर चालक अर्जुन सिंह निवासी लखनपुर अपने साथी विनोद कुमार निवासी स्याल्दे (अल्मोड़ा) के साथ कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 3173 से गौरी कुुंड केदारनाथ के लिए गुड़ और चोकर लेकर रवाना हुआ। गर्जिया मंदिर से सात किमी दूर नेशनल हाईवे पर संकरे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे लटक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से कैंटर में फंसे चालक और क्लीनर को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें