फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय महिला जागरूकता शिविर का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। केंद्र, राज्य महिला आयोग की ओर से यहां दो दिवसीय महिला जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसके दूसरे दिन मंगलवार को तहसीलदार प्रियंका रानी ने महिलाओं को उनके अधिकार बताए। कहा कि समाज कल्याण विभाग की पेंशन के कई आवेदक आय प्रमाणपत्र के लिए परेशान रहते हैं जबकि इन मामलों में आय प्रमाण बनवाने की जरूरत नहीं है बल्कि स्वयं घोषित आय पर तहसीलदार के प्रतिहस्ताक्षरित (काउंटर साइन) वाला अभिलेख भी मान्य होगा। उन्होंने अच्छे संस्कारों के जरिए अच्छा समाज बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री भावना भट्ट ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्युरा ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कर रही राज्य महिला आयोग की सदस्य आशा बिष्ट ने जरूरत पड़ने पर आयोग के पदाधिकारियों से संपर्क कर सहायता लेने को कहा। इस दौरान विमला आर्या, उषा नेगी, दीपा रावत, ममता आर्या, राजेश्वरी लिंगवाल, मंजू चौहान, दुर्गा लटवाल, शबनम, शमा, गुड़िया, राबिया, अमृता रावत, अंजू रावत, सावित्री टम्टा, सतेश्वरी रावत, मीरा भारती आदि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें