फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल और प्राकृतिक गैस की संभावना तलाशने नैनीताल पहुंची ओनजीसी की टीम

विज्ञापन
ओएनजीसी - फोटो : LOGO
विज्ञापन
नैनीताल। तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) क्षेत्र में तेल, प्राकृतिक गैस की संभावना देखते हुए मंगलवार को सर्वेक्षण टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए ओएनजीसी अल्फाजियो इंडिया कंपनी का सहयोग ले रहा है। इससे पहले बागेश्वर, मुनस्यारी, उत्तरकाशी के साथ हिमाचल प्रदेश, लेह के पांग क्षेत्र में सर्वे किया गया है।
विज्ञापन

सर्वे टीम में शामिल कंपनी के फील्ड अधिकारी पूरन चंद, किशन चंद ने बताया कि निगम की ओर से पूरे देश में तेल, प्राकृतिक गैस की खोज में सर्वे किया जा रहा है। बताया कि निगम जीपीएस की सहायता से तेल, प्राकृतिक गैस की मौजूदगी का पता लगाता है, जिसके बाद चिह्नित किए गए क्षेत्रों में सर्वे किया जाता है। इसलिए उनकी टीम चिह्नित क्षेत्रों में हर 60 मीटर की दूरी पर जमीन को करीब 20 मीटर गहराई तक खोद रही है। उसमें सेंसर को स्थापित किया जा रहा है। इसके बाद कंपनी के भूगर्भ वैज्ञानिक स्थापित किए गए सेंसरों की मदद से उस स्थान पर तेल, प्राकृतिक गैस की मौजूदगी जांचेंगे। भवाली के सिरोड़ी गांव से सर्वे का काम शुरू किया है जो हल्द्वानी ब्लॉक के ग्राम बेल, बसानी, लामाचौड़ तक किया जाएगा। नाइजीरिया, मलयेशिया से आए वैज्ञानिक सर्वे काम की जांच करेंगे। तभी इसके नमूने ओएनजीसी को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें