फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीबी साइकिल रेस में आशीष, साराह और इसाक ने मारी बाजी.

विज्ञापन
mtb
विज्ञापन
नैनीताल। माउंटेन टेरेन बाइकिंग सीजन-3 का समापन रविवार को नैनीताल में हुआ। रविवार को हुए दूसरे चरण में साइकिल रेश पंगोट, विनायक और किलबरी से होती हुई टाकी पहुंची जांच फेयर टेल में इसका समापन हुआ। सभी विजेताओं को नैनीताल विधायक संजीव आर्य और छावनी परिषद के सीईओ अभिषेक राठौर ने पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

आयोजक वॉक द हिमालयास के संस्थापक सदस्य सिद्धार्थ भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 55 प्रतिभागी शामिल हुए। बताया कि प्रतियोगिता महिला, पुरुष और छात्र वर्ग में हुई, जिसमें से महिला वर्ग में साराह अपल्ट प्रथम, रूबी लोनबो द्वितीय, बिनीता राय तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में इसाक राय प्रथम, देवेंद्र कुमार द्वितीय, डेविड कुमार ने तृतीय, छात्र वर्ग में आशीष शेरपा प्रथम, नमन विज द्वितीय, असीम शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में दिल्ली, बंगलूरू, सिक्किम, नेपाल और चेन्नई आदि राज्यों के प्रतिभागी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि वार्षिक रेस का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा। इस मौके पर शैलेंद्र साह, राहुल आनंद, रघुवीर, अमन पुरी आदि रहे।
विज्ञापन


महिला वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाली प्रतिभागी रही हैं चैंपियन
नैनीताल। एमटीबी-3 साइकिल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाली जर्मनी की साराह अपल्ट बीते कुछ सालों से मनाली में रह रही हैं। वह एमटीबी शिमला 2016, 17, 18 के साथ एमटीबी धर्मशाला 2017 और एमटीबी नैनीताल 2017 की विजेता रही हैं। साथ ही वह हीरो एक्शन टीम की भी सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें