सितारगंज। 18 अप्रैल को शक्तिफार्म के गोविंदनगर गांव में भीषण अग्निकांड में गेहूं की फसल के अलावा 11 किसानों के 1908 पेड़ भी जल गए। शनिवार को गोविंदनगर गांव के खेत स्वामी व बटाइदारों ने तहसीलदार वसी खां को दिए ज्ञापन में कहा कि अग्निकांड में 17 किसानों की लगभग 29 एकड़ गेहूं की फसल जल गई थी।
प्रशासन ने गेहूं, झोपड़ियों आदि के नुकसान का आंकलन तो कर लिया लेकिन 11 किसानों द्वारा लगाए गए करीब 719 यूके लिप्टिस 1189 पॉपुलर प्रजाति के पेड़ों के जलने का सर्वे नहीं किया गया। उन्होंने तहसीलदार से शीघ्र ही जले पेड़ों का सर्वे कराकर क्षति का आकलन करने और प्रभावितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
वहां जिला पंचायत सदस्य तारक मंडल, ग्राम प्रधान लक्ष्मी मंडल, दीपक विश्वास, विमल बाइन संजीत सरकार, सुभाष मंडल, खगेन बाइन, पानू सरकार, वैद्यनाथ राय, साधना राय, रंजीत ढाली, खोकन ढाली आदि थे।