फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिधरी की फाइलों पर सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। वर्ग तीन, चार और वर्ग एक ‘ख’ की जमीन के विनियमितीकरण की फाइलों पर रविवार को एसडीएम विनोद कुमार सुनवाई करेंगे। एसडीएम ने बताया कि कार्यालय में भूमिधरी की करीब 100 फाइलें आई हैं, जिन्हें शिविर लगाकर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम विनोद कुमार ने तहसीलदार वसी खां समेत सभी राजस्व कर्मियों को रविवार सुबह कार्यालय समय पर तहसील पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील क्षेत्र में वर्ग तीन, चार और वर्ग एक ‘ख’ की जमीन के चिन्हीकरण की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि सभी हल्का पटवारियों को अपने-अपने क्षेत्र में उक्त वर्ग श्रेणी की जमीन चयनित कर किसानों को नोटिस जारी करने को कहा था।

नानकमत्ता क्षेत्र में सबसे अधिक करीब 2200 किसानों को नोटिस भेजे गए हैं। बताया कि शासन से जारी आदेश की तिथि से छह माह के भीतर भूमिधरी कराने वाले किसानों से वर्ष 2001 के सर्किल रेट का शुल्क जमा कराया जाएगा। नियत अवधि के बाद भूमिधरी कराने पर वर्तमान सर्किल रेट पर शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि भूमिधरी के लिए अब तक करीब 100 फाइलें आ चुकी हैं, जिनकी प्रगति रिपोर्ट जानने के साथ ही उन्हें पूरा कर भूमिधरी के लिए डीएम को फाइलें भेजी जाएंगी। उन्होंने किसानों से शिविर में पहुंचकर भूमिधरी प्रक्रिया का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें