रामनगर (नैनीताल)। मुरादाबाद न्यूरोसाइंस एसोसिएशन की ओर से यहां कार्बेट नेशनल पार्क से सटे ग्राम ढिकुली स्थित एक रिसोर्ट में 24वें यूपी-यूके न्यूरोकोन सेमिनार का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय सेमिनार में देश-विदेश के छात्रों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। देशभर से आए 550 न्यूरो डॉक्टरों ने दिमाग की विभिन्न बीमारियों के इलाज की नई तकनीक पर चर्चा की।
न्यूरोकोन सेमिनार में न्यूरो सर्जन, न्यूरो फिजीशियन, न्यूरो साइकिट्री डॉक्टरों ने बताया कि मार्ग दुर्घटनाओं, सामाजिक कारणों से लोग मानसिक रोग के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने रोगियों को सुलभ, सस्ता, जल्दी लाभ दिलाने वाले उपचार बताए। पुराने डॉक्टरों ने नए डॉक्टरों को अनुभव बांटे। उन्होंने व्याख्यान, पोस्टरों के जरिए ब्रेन ट्यूमर, हेड इंजुरी, मिरगी आदि बीमारियों पर व्याख्यान दिए। इस दौरान डॉ. अजय जैन, डॉ. तरुण अग्रवाल, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. नीरज गुप्ता, एम्स दिल्ली से डॉ. शरद चंद्रा, डॉ. रोहित भाटिया, डॉ. देवाशीष चौधरी, डॉ. आरके गर्ग, जीबी पंत दिल्ली से डॉ. मीना गुप्ता, डॉ. चेतन देसाई, डॉ. सुधीर दूबे, देहरादून से डॉ. विनीत गुप्ता आदि थे।