भीमताल (नैनीताल)। बिड़ला संस्थान भीमताल में सोमवार को आईआईटी दिल्ली द्वारा एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. बीएस बिष्ट ने आईआईटी दिल्ली से आए विशेषज्ञों का स्वागत किया। आईआईटी दिल्ली के डॉ. तन्मय दास, डॉ. प्रतीक शर्मा, डॉ. आशीष मुद्गल ने बताया कि आईआईटी की उच्च श्रेणी की लैब व मशीनों को बिड़ला संस्थान या अन्य संस्थानों में कैसे संचालित किया जा सकता है। जिन संस्थानों में प्रायोगिक संसाधनों की कमी है, उनके लिए यह काफी हद तक सहायक सिद्ध होगी। कहा कि उत्तराखंड में जटिल भौगोलिक संरचना है। यहां इंटरनेट कनेक्टिविटी होना जरूरी है। यह कार्यशाला प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्राध्यापकों व पॉलिटेक्निक के प्राध्यापकों के लिए आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में आम्रपाली कॉलेज के डॉ. हरेंद्र दीप, डॉ. अजीत, ग्राफिक एरा से डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. अमित, डॉ. हिमांशु, डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. पंकज सवाल आदि मौजूद रहे।