फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ के अधिकांश एटीएम बने शोपीस

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। पीएनबी के एटीएम छोड़कर अन्य बैंकों के एटीएम में कई दिनों से ताले लटके हैं। पैसे नहीं होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। बैंकों में मांग के अनुसार धन का आहरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


गरुड़ में एसबीआई, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बडौदा, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक, सेंट्रल बैंक, अरबन बैंक के एटीएम कई दिनों से शोपीस बने हैं। मात्र पीएनबी के एटीएम काम कर रहे हैं। इससे एटीएम में लंबी लाइन लग जाती है।

विभिन्न बैंकों के खाता धारकों का कहना है कि बैंकों में मांग के अनुसार धन का आहरण नहीं हो रहा है। गलई गांव निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन कुंदन सिंह कबडोला, मनाखेत के नंदन सिंह बोरा, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली, विरेंद्र सिंह दोसाद का कहना है कि लीड बैंक अधिकारी से कई बार गरुड़ बाजार के एटीएमों में नोट डालने के संबंध में कह दिया है मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें