गरुड़ (बागेश्वर)। विकास खंड के रतमटिया गांव में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। उन्होंने वन विभाग से गांव में पिंजड़ा लगाने, तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। मनोज बिष्ट ने बताया कि रतमटिया गांव में तेंदुआ एक माह के अंदर सात पालतू जानवरों को निवाला बना चुका हैं।
इस बीच तेंदुआ आए दिन आबादी में दिखाई दे रहा है। ग्रामीण तेंदुए के भय से बच्चों को अकेले स्कूल नहीं भेज रहे हैं। उधर भिलकोट न्याय पंचायत के हरीनगरी, भिलकोट, अमस्यारी, कुलाऊं, पप्या, बूंगा, नौगांव में भी तेंदुए का आतंक बरकार है। वन विभाग ने तेंदुए को कैद करने के लिए हरीनगरी में 20 दिन पूर्व चार पिंजरे लगाए थे लेकिन तेंदुआ आज तक पिंजरे में नहीं फंस सका है।