नैनीताल। इस वर्ष उत्तराखंड के 46 अतिरिक्त लोग हज करने मक्का-मदीना जा सकेंगे। पहले चरण में हज के लिए 1200 लोगों का चयन हो चुका है। इस प्रकार इस वर्ष उत्तराखंड के 1266 लोग हज पर जा सकेंगे।
हज कमेटी के सदस्य एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रईस भाई ने बताया कि इस वर्ष करीब 4100 लोगों ने हज कोटे के लिए आवेदन किया था। इनमें से 1220 का चयन हुआ था। शेष करीब 2880 लोग प्रतीक्षा सूची में थे। देशभर में बड़ी संख्या में आवेदकों के विभिन्न कारणों से अस्वीकृत होने से उत्तराखंड के कोटे में यह सीटें आई हैं। अब प्रतीक्षा सूची से चयनित इन नए 46 हज आवेदकों को 13 अप्रैल 2018 तक पासपोर्ट, मेडिकल सर्टिफिकेट, दो फोटो, 81000 रुपये प्रति हाजी की पे इन स्लिप राज्य हज समिति कार्यालय हज हाउस पिरान कलियर रुड़की में जमा करनी होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसके बाद भी कुछ और लोग भी हज के लिए चयनित हो सकते हैं।