फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा में परिषदीय परीक्षा 2018 के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को मूल्यांकन से पूर्व प्रशिक्षण दिया गया। सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा मूल्यांकन केंद्र के लिए लगभग 250 परीक्षक नियुक्त किए हैं। जिनमें 17 प्रधान परीक्षक, 34 अंकेक्षक व शेष सह परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

थारु राइंका के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर गंगा गुलाम सविता, जवाहर लाल पटेल को नियुक्त किया गया। उप नियंत्रक संतोष कुमार ने सभी परीक्षकों को मूल्यांकन की बारीकियों की जानकारी दी। पर्यवेक्षक के रूप में आए उपसचिव मुन्ना लाल सरोज ने मूल्यांकन के उपरांत अंकेक्षक के कार्य से सभी को अवगत कराया। संचालन बीएस मेहता ने किया। वहां पर ब्लाक मंत्री मनोज गुणवंत, पूर्व प्रधानाचार्य सुदर्शन वर्मा, सतीश चंद्र गुप्ता, जिला मंत्री अरविंद चौधरी, बीडी चिल्कोटी, बहादुर सिंह सैल्ला, सैय्यद अस्करी, योगेश कापड़ी, रवींद्र पंत, निरंकार मिश्र आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें