फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसबी परिसर में दो दिवसीय सेमिनार प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के भौतिकी विभाग में मंगलवार से यूजीसी और यूएसआईआरसी के सहयोग से ‘अति सूक्ष्म से अत्यधिक आयामों में भौतिकी के क्षेत्र में प्रगति’ विषयक दो दिवसीय सेमिनार शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध भौतिक शास्त्री व कुविवि पूर्व कुलपति प्रो. बीएस राजपूत ने कहा कि उच्च स्तरीय शोध कार्यों की बदौलत विभाग ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई है। विशिष्ट अतिथि आईएसएससी भुवनेश्वर के पूर्व वैज्ञानिक प्रो. अफसर अब्बास ने कहा कि भौतिकी की मुख्य भाषा गणित है। गणित के ज्ञान के बगैर भौतिकी में शोध करना असंभव है।
विज्ञापन

कुविवि के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने विवि में हो रहे शोध कार्यों पर चर्चा की। संयोजक प्रो. हरीश चंदोला ने बताया कि सेमिनार में ब्रह्मांड के अतिसूक्ष्म कण क्वार्ज से लजर ग्लैैक्सीज तक विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इससे पहले प्रो. संजय पंत ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. रमेश चंद्रा ने किया। इस मौके पर पूर्व परिसर निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता, डीन साइंस प्रो.बीआर कौशल, भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. ओपीएस नेगी, प्रो. प्रवीण बिष्ट, प्रो. सतपाल बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें