नैनीताल। आकांक्षा जन सेवा समिति नैनीताल के सहयोग से डीएसए मैदान में चल रही द्वितीय सेव द लेक क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में बैड ब्वाइज, नारायणनगर और एलीगेटर्स की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
डीएसए मैदान में खेले गए पहले मैच में बैड ब्वाइज ने 17 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में आरसीसी के खिलाड़ी 17 ओवर में 6 विकेट पर 100 रन ही बना सके।
दूसरे मैच में केवाईएस ने 17 ओवर में 7 विकेट पर 107 रन बनाए। जवाब में नारायणनगर ने 13 ओवर में तीन विकेट पर मैच जीत लिया।
तीसरे मैच में एलीगेर्ट्स क्लब ने 17 ओवर में सभी विकेट गवाकर 137 रन बनाए। जवाब में एनसी क्लब के खिलाड़ी 17 ओवर में 8 विकेट पर 114 रन ही बना सके।
निर्णायक विमल शर्मा, शिब्बन लाल, अयूब खान, विवेक कुमार स्कोरर धीरज पांडे और उद्घोषक धर्मेंद्र गंगोला थे। आयोजक सचिव अनिल गड़िया के मुताबिक मंगलवार को पहला मैच 8 बजे से जौली इलेवन बनाम शेरवानी इलेवानी इलेवन, दूसरा मैच 11 बजे से सूखाताल क्लब बनाम स्ट्राइकर्स क्लब तथा तीसरा मैच एक बजे से डेस्टिनेशन बनाम क्रिकेर्ट्स इलेवन के बीच खेला जाएगा।