फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल्याटी और अणां के जंगल धधके

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ वन रेंज के अणां और फल्याटी गांव से लगे जंगल सोमवार रात धधक गए। जंगल में आग लगने से जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्र में आने की आशंका बढ़ गई है। आग से वातावरण में धूंध छा गई है। वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुट गयी है।
विज्ञापन

सोमवार की रात अणां और फल्याटी गांव से लगे जंगल में एकाएक भीषण आग लग गयी। आग से वनस्पतियों के साथ ही वन संपदा जल कर राख हो गई। वन दरोगा चंदन सिंह टंगणिया और फायर वाचर आग बुझाने जुटे रहे। वन विभाग की टीम ने कुछ हद तक आग पर काबू भी पाया, लेकिन आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी। वन दरोगा टंगणिया ने वन पंचायत सरपंचों, ग्राम प्रधानों और स्वंयसेवी संगठनों से आग बुझाने में वन विभाग को सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें