फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के मुसलमानों को गले लगाएं मोदी: बुखारी

विज्ञापन
इमाम बुखारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में जाते हैं और वहां के मुसलमानों को गले लगाते हैं जबकि उनके अपने देश के मुसलमान उनसे दूर हो रहे हैं। बुखारी ने कहा कि अगर मोदी सबका साथ, सबका विकास चाहते हैं तो उन्हें मुसलमानों का भी विकास करना होगा। शाही इमाम के अनुसार देश के लिए सबसे ज्यादा जरूरी सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार है। आप यह तीन चीजें दे दीजिए और सबको साथ लेकर चलिए, लेकिन जब उनकी पार्टी लड़ाने की बात करती है तो यह उनकी (मोदी) की नाकामी का सबूत है। बुखारी ने कहा कि फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव में भाजपा की हार यह साबित होता है कि आवाम उनसे दूर हो रहा है। उन्होंने यूपी के मुज्जफरनगर कांड के दोषियों को सजा दिए जाने की वकालत करते हुए कहा कि बेकसूर जेलों से बाहर आने चाहिए। हिंदू और मुसलमान के नाम पर किसी को पकड़ना और छोड़ना गलत है।
विज्ञापन

तीन तलाक पर बुखारी ने कहा कि औरतों के साथ नाइंसाफी होती है यह मैं मानता हूं। अचानक फोन पर तलाक दे दिया जाना गलत है। समाज से इस बुराई को दूर करने के लिए मुस्लिम नेताओं को सुधार करना चाहिए। अगर कानून बनाना था तो मुस्लिम नेताओं की सलाह लेकर बनाया जाना चाहिए। अगर सलाह से काम किया होता तो अंगुलियां नहीं उठती।
शाही इमाम के अनुसार इस्लाम आतंकवाद की इजाजत नहीं देता है। उन्होंने कहा कि यह देखा जाना चाहिए कि आतंकवादियों को पैसा और हथियार कौन दे रहा है। कश्मीर में राष्ट्रविरोधी नारों को उन्होंने खतरनाक बताया। कश्मीर मुद्दे पर उन्होंने बातचीत की जरूरत बताते हुए कहा कि दोनों देशों को यह बात समझनी होगी कि कश्मीर का हल निकालना जरूरी है। राममंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नेताओं को इस मुद्दे से दूर रहना चाहिए। दोनों पक्षों को साथ बैठकर इस समस्या का हल निकालना चाहिए।
विज्ञापन

इससे पहले रुद्रपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का नारा लगाने वाली भाजपा सरकार मुस्लिम समुदाय के लिए कुछ भी बेहतर नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि सरकार की तीन तलाक पर कानून बनाने की योजना भी मुस्लिम समुुदाय की मजहबी आजादी पर डाका डालने की कोशिश है।
विज्ञापन


शाही इमाम ने कहा, अपने देश के मुसलमान उनसे दूर हो रहे हैं
बोले-इस्लाम से आतंकवाद का कोई ताल्लुक नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें