फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगसे से पेड़ से गिरे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा में बहराइच उत्तर प्रदेश से मजदूरी करने आया एक युवक रविवार को सेमल के पेड़ पर चढ़कर फूल तोड़ रहा था कि पेड़ से सटे बिजली के तार छूने से उसे करंट लग गया और वह गिरकर घायल हो गया। घायल को तत्काल नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव लकोई, मोतीपुर बहराईच निवासी जादू (36) पुत्र अब्दुल अजीज खान बरी अंजनियां में मजदूरी करने आया था। यहां दो दिन बाद काम शुरू होना था। रविवार को वह गांव में सेमल के पेड़ पर चढ़कर फूल तोड़ने लगा। पेड़ के पास से गुजर रही बिजली लाइन से उसे करंट लग गया और वह गिर गया। आनन-फानन में उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार विजय मनराल सहित साथ के मजदूर उसके शव को बिना पोस्टमार्टम कराए बहराइच लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें