फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एप से कर सकेंगे नैनीताल में पार्किंग की एडवांस बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी आने वाले पर्यटकों को अब अपने वाहनों की पार्किंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन शहर के दोनों पार्किंग स्थलों को मोबाइल एप से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो पर्यटकों को इस सेवा का लाभ इस पर्यटन सीजन से ही मिलने लगेगा।
विज्ञापन

नैनीताल में पार्किंग की स्थायी व्यवस्था न होना एक बड़ी समस्या है। पर्यटन सीजन के शबाब में होने पर ये समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने होटल एवं रिसोर्ट एसोसिएशन के सहयोग से शहर के दोनों पार्किंग स्थलों को हाईटेक करने की दिशा में कदम उठाया है। पालिका प्रशासन पर्यटकों को महानगरों की तर्ज पर घर बैठे पार्किंग की एडवांस बुकिंग कराने की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पालिका मोबाइल एप लांच करने जा रही है, जिससे लोअर मेट्रोपोल और डीएसए मैदान में बनी पार्किंगों को जोड़ा जाएगा। एप शुरू होने के बाद नैनीताल आने वाले लोग घर बैठे ही पार्किंग स्थल की जानकारी जुटा सकेंगे और वहीं से पार्किंग की एडवांस बुकिंग कर सकेंगे। पालिका ने इसके लिए दोनों पार्किंग स्थलों पर करीब 7 लाख रुपये की लागत से बूम बैरियर भी लगा दिए हैं। अब सेटअप को स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। पार्किंग एप के तैयार होते ही बूम बैरियरों को उससे जोड़ दिया जाएगा।

पार्किंग शुल्क 20 रुपये प्रति घंटा करने की तैयारी
नैनीताल। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा का कहना है कि पार्किंगों को एप से जोड़े जाने का लाभ स्थानीय लोगों के अलावा यहां आने वाले पर्यटकों होगा। इससे वे घर बैठे ही पार्किंग बुक करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अभी पार्किंग स्थलों में वाहन खड़ा करने का शुल्क 100 रुपये है। जिसे आगामी दिनों में 20 रुपये प्रति घंटा करने की योजना है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने दोनों पार्किंग स्थलों में बूम बैरियर लगा दिए गए हैं, जिसके बाद अब जल्द ही उसे एप के साथ जोड़ कर सुचारू कर दिया जाएगा। एप के लिए दिल्ली की गुडबाक्स कंपनी से करार हुआ है।
विज्ञापन

-दिग्विजय सिंह बिष्ट, सदस्य होटल एंड रिसोर्ट एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें