हेडिंग : शहीदों के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प
क्रासर
शहीद दिवस पर प्रभातफेरी निकाली
अमर उजाला ब्यूरो
रामनगर (नैनीताल)।
शुक्रवार को शहीद दिवस पर विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने शहीदों को याद कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव की शहादत को याद कर वन स्टेप एंड बी प्राउड संस्था की ओर से गुरु सिंह सभा में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 75 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान संस्था के संस्थापक शुभांकर शर्मा, हरविंदर सिंह संटी, पारस गोला, मनिंदर सिंह सेठी, रजत शर्मा मौजूद थे। जीवन धारा सोसायटी की ओर से भी रामनगर रोडवेज परिसर में चिकित्सा शिविर लगाकर निशुल्क दवा का वितरण किया गया, जिसका उद्घाटन शहीद भगत सिंह के प्रपौत्र विश्वजीत सिंह और देवभूमि व्यापार मंडल के संरक्षक मनमोहन अग्रवाल ने किया।
इस दौरान 277 मरीजों की जांच कर 73 लोगों के ब्लड की जांच कर दवा दी गई। इस दौरान जीवनधारा सोसाइटी के अध्यक्ष सौरभ गोयल, विक्रमदीप सिंह, उदित अग्रवाल, प्रशांत गोयल, प्रखर मित्तल मौजूद थे। इधर, परिर्वतनकामी छात्र संगठन, इंकलाबी मजदूर केंद्र ने प्रभातफेरी निकाली और बाद में शही भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान केशव, तुलसी, चंपा, गगन, मदन आदि थे। इनके अलावा उत्तराखंड छात्र संगठन की ओर से पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में कविता, वंदना आर्या, सोनू, दीप चंद्र, राहुल आदि मौजूद थे।
फोटो संख्या 23आरएनआरपी03
- रामनगर में जीवनधारा सोसायटी जमें नि:शुल्क दवा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते। अमर उजाला
फोटो संख्या 23आरएनआरपी04
- रामनगर गुरूद्वारे में रक्तदान शिविर में मौजूद वन स्टेप एंड प्राउंड के सदस्य। अमर उजाला