फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर टैक्सी-ट्रैवल्स एसोसिएशन लामबंद

विज्ञापन
नैनीताल में टैक्सी यूनियन की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। पांच सूत्री मांगों को लेेकर टैक्सी ट्रैवल्स एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को तल्लीताल में महात्मा गांधी की मूर्ति के पास धरना दिया। इसके बाद जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज जोशी ने कहा कि उन्होंने पीएमओ और राज्य सरकार को नैनीताल की समस्याओं से अवगत कराया था। इस पर पीएमओ ने संज्ञान लिया लेकिन राज्य सरकार ने इस विषय में कोई कार्रवाई की। अगर सरकार उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लेती है तो लोकसभा चुनाव में टैक्सी चालक चुनाव ड्यूटी के लिए अपने वाहन नहीं देंगे। एसोसिएशन के सदस्यों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम दीपेंद्र कुुमार चौधरी के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को ज्ञापन भेजा। धरना देने वालों में विक्रम अधिकारी, महावीर बिष्ट, दर्शन भंडारी, दिनेश साह, किशन नेगी, कमलेश ढौड़ियाल, आलोक साह आदि रहे।
विज्ञापन


ये उठाईं मांगें
1-राज्य के टैक्सी वाहनों से नैनीताल शहर प्रतिबंधित मोहर हटाई जाए
2-नैनीताल में निशुल्क स्थायी टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था की जाए
3-शहर की जनता को कुत्तों और बंदरों के आतंक से निजात दिलाई जाए
4-पर्यटक बसों को पूर्व की तरह एसटीए एक्ट के अनुसार नैनीताल में प्रवेश दिया जाए
5-नैनी झील के अस्तित्व को बचाने और शहर में पानी की आपूर्ति सुचारु की जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें