फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के प्रत्यासी ललित बेलवाल 27 मतों से विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर ललित बेलवाल और एमसी पंत के बीच अंत तक कांटे की टक्कर रही। शाम पांच बजे शुरू हुई मतगणना के दौरान कभी पंत तो कभी बेलवाल की जीत का अनुमान लगता रहा। रात साढ़े आठ बजे बेलवाल को विजयी घोषित किया गया। ललित बेलवाल को 191 तो दूसरे नंबर पर रहने वाले एमसी पंत को 164 मत मिले। तीसरे नंबर पर खिसक गए सैयद नदीम मून को 135 मत ही मिले।
विज्ञापन



जीत के जश्न में डूबे प्रत्याशियों के समर्थक
नैनीताल। मतदान से लेकर मतगणना और विजेता का नाम घोषित किए जाने के दौरान भारी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक हाइकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में मौजूद रहे। विजेताओं के नाम घोषित होते ही समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी को जीत की बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी मनाने लगे। इसी के साथ फोन से जीत की सूचना रिश्तेदारों और दोस्तों को देने का सिलसिला शुरू हो गया।

साथियों के हितों की करेंगे रक्षा : बेलवाल
नैनीताल। अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित होने के बाद ललित बेलवाल ने जूनियरों की हरसंभव सहायता करने और काम का बेहतर माहौल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके सामने कई चुनौतियां हैं, जिनसे वह बखूबी निपटेेंगे। वे अपने साथियों के हितों की रक्षा करेंगे। उनका प्रयास अच्छा सौहार्दपूर्ण काम का माहौल बनाने पर होगा। उन्होंने जूनियर वकीलों को जल्द ही अच्छी खबर देने की बात कही। इसी तरह सचिव चुने गए नरेंद्र बाली ने भी अधिवक्ता हितों की रक्षा करने और उन्हें हरसंभव मदद देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें