बाजपुर। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने ग्राम पंचायत नंदपुर नरका टोपा की प्रधान कौसर जहां के प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियों के प्रयोग से वंचित करते हुए ग्राम पंचायत सदस्य प्रेमवती, अमित जोशी और जरीना खातून की तीन सदस्य समिति गठित की है।
यह समिति प्रधान मामले में अंतिम जांच होने तक प्रधान पद की प्रशासनिक ओर वित्तीय शक्तियों का निर्वहन आगामी आदेशों तक करेगी। बता दें कि डीएम ने 15 फरवरी को ग्राम पंचायत के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की प्रारंभिक जांच में भारी खामियां मिलने पर अंतिम जांच होने तक बाजपुर के ग्राम नंदपुर नरका टोपा की प्रधान कौसर जहां के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार से वंचित कर दिया है।