फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: बसपा सिंबल पर उतारेगी अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा। बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई और नगर कमेटी का विस्तार करने पर बल दिया गया। बैठक में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह राणा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पार्टी अपने चुनाव निशान पर प्रत्याशी मैदान में उतारेंगी।

यह भी बताया कि आधा दर्जन संभावित ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए अपनी दावेदारी कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने नगर अध्यक्ष राजेश सागर को दावेदारों का पैनल बनाकर पार्टी के बोर्ड के समक्ष रखने को कहा। यह भी कहा कि संगठन के पदाधिकारियों का किसी भी दावेदार के साथ घूमना उचित नहीं है जिस पर गौर किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पंचदेव सिंह, विधानसभा प्रभारी मुकेश गिहार, एसआर गौतम, जटीलाल, विजय सागर, अंकुर, झम्मनलाल, सोनू वारसी, प्रेमरतन, अशोक गौतम, जय सिंह राणा, सुरेंद्र गौतम, अजय गौतम, अमर सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें