फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही स्थानांतरित होंगे धार्मिक स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। वन, लोनिवि और राजस्व विभाग की जमीन पर बने धार्मिक स्थलों को स्थानांतरित करने के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसके लिए एसडीएम ने तीनों विभागों के अधिकारियों और धार्मिक व सामाजिक लोगों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन होगा। जल्द ही धार्मिक स्थलों को स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को अपने कार्यालय में बैठक ले रहे एसडीएम विनोद कुमार ने कहा कि वन भूमि पर चार, लोक निर्माण विभाग पर आठ व राजस्व विभाग की भूमि पर 14 धार्मिक स्थल बने हैं। कहा कि प्रशासन का मकसद किसी भी धर्म के लोगों को ठेंस पहुंचाना नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है कि विभागीय भूमि पर बने सभी धार्मिक स्थलों को स्थानांतरित किया जाए।

कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। इसके लिए अतिशीघ्र सभी धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही धार्मिक स्थलों को आपसी सहमति से स्थानांतरित किया जाएगा। वहां तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल, बाराकोली के रेंजर प्रदीप कुमार धौलाखंडी, लोनिवि के जेई सतपाल सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शेखर चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें