फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी के पदों में पदोन्नति न होने से कर्मी खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति न होने से कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है। इसके लिए विभागीय कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को अपर निदेशक से वार्ता की। उन्होंने शीघ्र ही पदोन्नति सूची जल्द जारी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदेश के अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीएस रावत बृहस्पतिवार को अदालती कार्य से नैनीताल पहुंचे थे। इस दौरान एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन का शिष्टमंडल उनसे मिला। शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने कहा कि लंबे समय से महकमे में प्रशासनिक अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया को बेवजह रोका गया है, जिससे पदोन्नति की बाट जोह रहे कर्मियों में मायूसी है। बिष्ट ने कहा कि पदोन्नति के लिए करीब 350 कर्मियों की छह माह पहले गोपनीय आख्या शिक्षा निदेशालय देहरादून में मांग ली गई थी लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पदों पर पदोन्नति के लिए गोपनीय आख्या मंगाने, लंबित मांगों का निराकरण करने की मांग की है। वार्ता के दौरान अपर निदेशक रावत ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति के लिए आवश्यक पत्रजातों की जांच के बाद जल्द से जल्द पदोन्नति सूची काउंसलिंग के माध्यम से जारी कर दी जाएगी। कहा कि इस सूची के जारी होते ही वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पदों में पदोन्नति के लिए गोपनीय आख्या मंगा ली जाएगी। कहा कि लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण कर लिया जाएगा। शिष्टमंडल में जगमोहन रौतेला, त्रिलोक सिंह रौतेला, गोपाल सिंह बिष्ट, ललित उपाध्याय, संजय रौतेला, नितिन कांडपाल, प्रमोद वर्मा, चंचल लोशाली, मनोज तिवारी, लक्ष्मी चौधरी, कविता पांडेय, ज्योत्सना पपोला, भावना, पुष्पा, ललित सती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें