गरुड़ (बागेश्वर)। विकास खंड के दस से कम छात्र संख्या वाले छह प्राथमिक स्कूल आगामी शिक्षा सत्र से बंद हो जाएंगे। बंद होने वाले स्कूलों के बच्चों को गांव के नजदीक के प्राथमिक स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा।
बीईओ जीपी कुनियाल ने शासन के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय सिटोली, रैतोली, भगरतोला, रतमटिया, मटे तिलसारी, सिमार को आगामी शिक्षा सत्र से बंद करने के आदेश स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को दे दिए हैं।
बीईओ के आदेश के अनुसार प्रावि भगरतोला के बच्चे प्रावि देवनाई, मटे तिलसारी के आगर मड़तोली, सिमार के ढिकुरा में, सिटोली के नौघर में, रतमटिया के लौबांज में, रैतोली के लस्करखेत स्कूल में प्रवेश लेंगे।