फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित समझौते के बाद अनशनकारियों का आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। फड़-खोखा व्यवसायियों के लिए वेंडर जोन बनाने की मांग को लेकर उत्तराखंड देवभूमि क्रांतिकारी मोर्चा ने चार दिन तक आमरण अनशन किया। एडीएम हरबीर सिंह, पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा से हुई वार्ता, लिखित समझौते के बाद सोमवार को अनशन स्थगित हो गया है। इसमें सप्ताहभर में नगर फेरी समिति के गठन का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

वेंडर जोन की मांग को लेकर मोर्चा द्वारा एक फरवरी से आंदोलन शुरू किया था, जिसके तहत पहले धरना दिया गया। कुछ दिन क्रमिक अनशन के बाद 16 फरवरी से आमरण अनशन शुरू किया गया था। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर सोमवार को एडीएम हरवीर सिंह, ईओ रोहिताश शर्मा अनशन स्थल पर पहुंचे। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष केएल आर्या की मौजूदगी में दोपहर डेढ़ बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई। इसमें तय किया गया कि एक सप्ताह के भीतर नगर फेरी समिति का गठन किया जाएगा। समिति में कुल सदस्यों के न्यूनतम 40 फीसदी सदस्य फेरी संगठनों से होंगे, जो उनके द्वारा स्वयं चयनित किए जाएंगे, जिसमें न्यूनतम एक तिहाई महिला प्रतिनिधि होंगे। समझौते के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर ईओ की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय नगर फेरी समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें मोर्चा के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। दूसरी ओर मोर्चा ने चेतावनी दी है कि अगर समझौते के मुताबिक कार्य नहीं हुआ तो मोर्चा फिर आंदोलन करेगा। मोर्चा के साथ हुए लिखित समझौते के बाद एडीएम, ईओ ने कलक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन में बैठे अतहर अली, पवन कुमार, मुन्नालाल, महेश गोस्वामी, बालम सिंह, नितिन बहुगुणा, पिंकी, जसप्रीत आदि को जूस पिलाया।
विज्ञापन


एडीएम, ईओ ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया
लिखित समझौते के बाद अनशनकारियों का आंदोलन स्थगित
वेंडर जोन की मांग को लेकर 16 फरवरी से अनशन पर बैठे थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें