फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में 400 को मिलेगी पीएचडी उपाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में 25 विषयों के 400 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। बृहस्पतिवार को हुई विद्या परिषद और कोर्ट सभा की बैठक में बजट, दीक्षांत समारोह और मानद उपाधि पर चर्चा हुई। इसके बाद मानद उपाधि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को देने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल की अध्यक्षता में हरमिटेज भवन में कोर्ट सभा की बैठक हुई। इस दौरान मुख्य रूप से सदन ने दीक्षांत समारोह का अनुमोदन किया। दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि दिए जाने के लिए सभा में अजीत डोभाल, प्रसून जोशी व विपिन रावत तीन नामों पर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के नाम का अनुमोदन किया गया। यह प्रस्ताव कार्य परिषद के सदस्य सुरेश डालाकोटी ने सदन में रखा। कार्य परिषद के सदस्य अधिवक्ता बहादुर सिंह पाल के समर्थन पर सभा ने निर्णय लिया। सभा ने प्राइवेट छात्रों के आवेदन ओपन यूनिवर्सिटी को हस्तांतरित किए जाने पर वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए अतिरिक्त अनुदान दिए जाने की मांग की। इस दौरान यूजी, पीजी, पीएचडी, डीएसई, डीलिट आदि की जून 2017 तक की डिग्री के लिए अनुमोदन किया गया। दीक्षांत समारोह में 2016-17 के 25 विभागों के 400 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री की उपाधि प्रदान की जाएगी।
इस दौरान यूजी व पीजी के सर्वोच्च अंक लाने वाले पदक विजेताओं को मेडल प्रदान किए जाएंगे। यूजी में स्वर्ण, रजत व कांस्य व पीजी में स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मार्च में हो सकता है दीक्षांत समारोह
कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने कहा कि विद्या परिषद व कोर्ट सभा की बैठक के बाद समारोह के आयोजन को लेकर कार्य परिषद में अंतिम मुहर लगाई जाएगी। बैठक आगामी 24 फरवरी को निर्धारित की गई है। कुलाधिपति राज्यपाल डा. केके पॉल की अनुमति के बाद तिथि निर्धारित की जाएगी। सभवत: मार्च के पहले सप्ताह के बाद समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें