पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 103वें किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल डॉ. केके पाल 24 फरवरी को करेंगे। ‘कृषि विविधीकरण एवं पशुपालन’ विषय पर मेला 24 से 27 फरवरी तक गांधी मैदान में आयोजित होगा।
कुलपति प्रो. एके मिश्रा ने बताया कि राज्यपाल मेला उद्घाटन के बाद गांधी हाल में किसानों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों व कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को समापन कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल मौजूद रहेंगे।