फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन वाहनों से गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव गुलड़िया कोसी कांटा मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास स्पीड ब्रेकर बनाने, स्कूल समय पर नो एंट्री लागू करने, खनन वाहनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय के पास एकत्र होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सांकेतिक रूप से खनन से भरे और भारी वाहनों को रोककर धीमी गति से वाहन चलाने की हिदायत दी। बृहस्पतिवार रात कोसी कांटे के पास हुए सड़क हादसे को लेकर भी ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।
आरोप है कि खनन से ओवर लोड वाहन सड़कपर बेकाबू होकर यमदूत की तरह दौड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस पर खनन से भरे ओवर लोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। मौके पर प्रकाश, इरशाद, जवर सिंह, मनीष, मोहम्मद अनीस, रणवीर सिंह, अरविंद, अब्दुल हसन, महेशपाल, अली अहमद आदि थे।
विज्ञापन


खनन की ट्रैक्टर ट्राली से बाल बाल बचे स्कूली बच्चे
बाजपुर। कोसी कांटा मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया में स्कूल जाते पांच मासूम बच्चे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाल बाल बचे। शुक्रवार सुबह गांव गुलड़िया निवासी अकील, चरनजीत, सचिन, परमजीत, विवेक स्कूल जा रहे थे कि खनन की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मेें आने से बाल बाल बच गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शूरवीर सिंह ने एसडीएम को पत्र लिखकर विद्यालय के दोनों साइड स्पीड ब्रेेकर बनवाने और विद्यालय समय में नो एंट्री लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें