फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजी हाईकोर्ट और शिक्षा निदेशालय देहरादून सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। एजी आफिशियल हाइकोर्ट स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से आयोजित ज्यूडिशियल क्रिकेट कप प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबलों में एजी हाइकोर्ट नैनीताल और शिक्षा निदेशालय देहरादून की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

डीएसए मैदान में खेले गए पहले मैच में एजी हाइकोर्ट नैनीताल के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 213 रन बनाए। विजय सजवाण ने नाबाद 124 रनों का योगदान दिया। आनंद मेहता ने 55 रन बनाए। कंबाइंड पब्लिक स्कूल से शाहिद, वसीम ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में कंबाइंड पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन बना गए। हरीश ने 47, शाहिद ने 31 रन बनाए। एजी हाइकोर्ट से सुरेंद्र ने तीन, जेके लखेड़ा, सतेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। दूसरे मैच में व्यापार मंडल मल्लीताल ने 18 ओवर में सभी विकेट पर 115 रन बनाए। मनमोहन सिंह ने 27 रन बनाए। शिक्षा निदेशालय देहरादून से हकीमुद्दीन ने चार, विपिन ने दो विकेट लिए। जवाब में शिक्षा निदेशालय के खिलाड़ियों ने 17 ओवर में पांच विकेट पर मैच जीत लिया। कुलदीप ने 52, अविनाश ने 27 रनों का योगदान दिया। मल्लीताल व्यापार मंडल से प्रकाश ने दो जबकि समीर, बिलाल, संजय ने 1-1 विकेट लिया। रविप्रकाश जोशी, दीपक भंडारी, विजय बहुगुणा निर्णायक, धीरज पांडे स्कोरर, दीपक कुमार ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। शुक्रवार को पहला क्वाटर फाइनल शिक्षा विभाग बनाम सचिवालय देहरादून और दूसरा क्वाटर फाइनल नगर पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग बनाम दिल्ली सरकार के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें