फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा कारोबारियों के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। निर्मलनगर के ग्रामीणों ने गांव के सरकारी स्कूल प्रांगण में नशे के कारोबारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन की शह के कारण कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। गांव में स्थित बैंक के सामने और नहर किनारे खुलेआम अवैध शराब और चरस की बिक्री जोरों पर है। गांव के कई स्थानों पर जुआरी सरेआम जुआ खेलकर माहौल बिगाड़ने पर तुले हुए हैं।
विज्ञापन

इधर, चौकी प्रभारी आरसी तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से पहले कभी इस बारे में शिकायत नहीं आई है। कहा कि यदि गांव में नशे के कारोबारी सक्रिय हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान देबू मंडल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील मंडल, कृष्णपद मंडल, सुभाष सरदार, राकेश मंडल, हेमंत गाइन, संजय गोलदार, संतोष साहनी, गोकुल मिस्त्री, काली मंडल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें