फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वकर प्रणाली से जनता और पालिका दोनों को फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में जल्द लागू होने वाली स्वकर प्रणाली से जनता और पालिका दोनों को फायदा मिलेगा। जनता मकान के क्षेत्रफल से ज्यादा टैक्स देने से बच जाएगी और पालिका की आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसहमति से शहर में स्वकर प्रणाली लागू करने को मंजूरी मिल गई है। अब लोगों में स्वकर प्रणाली के बारे में जानने की उत्सुकता है। नगर पालिका के वरिष्ठ सभासदों का कहना है कि स्वकर प्रणाली कई नगर पालिकाओं में पहले ही लागू हो चुकी है। इससे टैक्स में भिन्नता खत्म होती है। अभी तक स्थानीय लोगों की यह शिकायत रहती है कि उनका आवासीय मकान है और पालिका टैक्स व्यवसायिक प्रतिष्ठान से ज्यादा वसूल रही है। कई होटलों के संबंध में शिकायत हुई थी कि उनका टैक्स आवासीय भवनों से कम है। आसपास स्थित मकानों का टैक्स एक दूसरे से काफी भिन्न होने की भी शिकायतें पालिका को मिल रहीं थीं। जिसके बाद पालिका ने स्वकर निर्धारण योजना को लागू करने का निर्णय लिया है। योजना के तहत शहर भर के सभी इलाकों के रेट सर्किल रेट की तर्ज पर तय कर दिए जाएंगे। फिर जिसका जितना बड़ा मकान होगा उससे उतना ही टैक्स लिया जाएगा। इसके लिए मकान स्वामी को अपने मकान से संबंधित फार्म खुद ही भर कर पालिका को देना होगा। फार्म के आधार पर पालिका की टीम घर पर पहुंच कर जांच करेगी। अगर कोई गलत जानकारी फार्म में देगा तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें