गरुड़(बागेश्वर)। विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा शहरी इलाकों के लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। शहरी क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विकास खंड के गरुड़, बैजनाथ, स्यालटीट, भकुनखोला, गढ़सेर, मेलाडुंगरी, नौघर, डंगोली, सिरकोट, गलई, कंधार, गागरीगोल, सीर, जैसर, लौबांज आदि कस्बों में बंदरों के आतंक से लोग खासे परेशान हैं। बंदर खेतों में खड़ी फसल और फल-सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी आजाद ने बताया कि बंदरों के आतंक से व्यापारी भी परेशान हैं। ग्राम प्रधान गढ़सेर नवीन ममगई, बिमोला के प्रधान हरी राम, पचना के प्रकाश कोहली, नौघर के शंकर नेगी, माल्दे की कमला बिष्ट, मेलाडुंगरी के बलवंत भंडारी, डंगोली के हीरा सिंह बोरा ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की है। ब्यूरो