फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव को जिला विकास प्राधिकरण में शामिल नहीं होने देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। विकास खंड के अधिकांश गांवों और राजमार्ग से जुड़े गांवों को जिला विकास प्राधिकरण में शामिल करने के विरोध में कांग्रेसियों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया ।
विज्ञापन


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण राम के नेतृत्व में विकास खंड के विभिन्न गांवों के कांग्रेसी दोपहर तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण इलाके के गांवों को विकास प्राधिकरण में शामिल करने का पुरजोर विरोध किया।

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। तहसील प्रागंण में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण इलाके के गांवों को प्राधिकरण में शामिल होने से ग्रामीण इलाके के विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने सरकार से प्राधिकरण के शासनादेश को तत्काल निरस्त करने को कहा। वहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, बीसूका के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भुवन पाठक, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, प्रकाश कोहली, हर्ष वर्धन ,चंदन परिहार, संतोष तिवारी, गोकुल परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें