फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएम ने बृहस्पतिवार को स्वच्छता मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, अमृत योजना आदि योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रत्येक निकाय में डोर टू डोर कूड़ा उठवाया जाए। बायलॉज प्रख्यापित यूजर चार्ज भी लिया जाए। डीएम ने कहा कि हल्द्वानी, रुद्रपुर कूड़ा निस्तारण कलस्टर में शामिल नहीं है। वहां के लिए जल्द कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि चयनित कर प्रस्ताव भेजें। साथ ही रोजाना सौ किलो से अधिक कूड़ा करने वाले संस्थानों को चिह्नित किया जाए। डीएम ने कहा कि कहीं कोई पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री है तो उसे भी चिह्नित किया जाए। अधिशासी अधिकारी रामनगर को कोसी नदी और अधिशासी अधिकारी भवाली को शिप्रा नदी की सफाई कराने के लिए निर्देश दिए। बैठक में एडीएम बीएल फिरमाल, नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, अग्रणी बैंक प्रबंधक टीएस रावत, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत बीएस कार्की समेत सभी नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें