फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल पहुंचे राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राज्यपाल डा. केके पॉल पत्नी ओमिता पॉल के साथ मंगलवार को हैलीकाप्टर से नैनीताल पहुंचे। समीपवर्ती कैलाखान हैलीपैड पर उतरने के बाद डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी और पुलिस कप्तान जन्मेजय खंडूरी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ गवर्नर बोट हाउस क्लब से नैनी झील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि वह जीवनदायिनी नैनी झील के संरक्षण के कार्यों में तेजी लाएं। राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि जल संरक्षण के लिए स्लोगन, पंफलेट, साइन बोर्ड आदि के माध्यम से जनता को जागरुक किया जाना बहुत जरुरी है। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नैनी झील के संरक्षण के कार्यों में तेजी लाएं। आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने राज्यपाल को बताया कि नैनीताल शहर के घरों के छतों का बारिश का पानी सीवरेज में जाता था उस पानी को अब अभियान चलाकर नालियों के माध्यम से नैनी झील में लाने के लिए तेजी से कवायद शुरु कर दी गई है। बाद में राज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नैनीझील को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल के सचिव रविनाथ रमन, डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एनएस पतियाल, लोनिवि के डीएस नबियाल, सिंचाई विभाग के ईई हरीश चंद्र सिंह, जल संस्थान के ईई सुनील तिवारी, एई दिलीप सिंह बिष्ट, सीओ सिटी विजय थापा, प्रभारी कोतवाल भुवन चंद्र मासीवाल समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


गवर्नर बोट हाउस के समीप भी लगे झील मापक यंत्र
नैनीताल। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल डा.केके पॉल ने जब अधिकारियों से पूछा कि झील के जलस्तर का मापन कहां से होता है तो उन्होंने कहा कि तल्लीताल गांधी चौक के पास झील नियंत्रण कक्ष में से ही मापन की प्रक्रिया संपादित होती है। इस पर राज्यपाल ने आयु्क्त चंद्रशेखर भट्ट से कहा कि गवर्नर बोट हाउस के समीप भी एक झील मापक यंत्र लगाया जाना जरुरी है। ब्यूरो

जब पुलिस अधिकारियों के फूले हाथ-पांव
नैनीताल। राज्यपाल के नैनी झील के निरीक्षण के बाद शाम करीब चार बजे राज्यपाल डा. केके पॉल जब खरीददारी के लिए गर्वनर्स बोट हाउस क्लब के समीप ही स्थित राम लाल एंड बद्रर्स में जाने को तैयार हुए। इसी दौरान राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात एक अधिकारी ने लोअर माल रोड पर विपरीत दिशा में रिक्शा स्टैंड मल्लीताल में तैनात पुलिस कर्मियों के मना करने के बाद भी काफिले में शामिल वाहनों को तल्लीताल की तरफ भेज दिया। इससे असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई औैर पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। व्यवस्था बिगड़ने पर सीओ विजय थापा ने स्थिति को संभालते हुए तल्लीताल से मल्लीताल आ रहे वाहनों को तत्काल रुकवा कर राज्यपाल के वाहन के काफिले को फिर से सही दिशा में लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें