कालाढूंगी (नैनीताल)। किसान सेवा सहकारी समिति में सहकारिता विपणन केंद्र स्थापित किया गया है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित किसानों से उन्होंने कहा कि आज का समय सहकारिता का है। इसके माध्यम से किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। सरकार किसानों को दो प्रतिशत की ब्याज दर से ऋण उपलब्ध करा रही है। इससे किसान कृषि यंत्रों की खरीद कर अपने खेतों में फसल पैदा कर सकता है। विपणन केंद्र से स्थानीय ग्रामीणों को पतंजलि के सारे उत्पाद सही मूूल्य पर मिल पाएंगे। भाजपा नेता तारा चंद्र पांडे ने सहकारिता मंत्री से कालाढूंगी में सहकारिता समिति का पेट्रोल पंप खोलने की मांग की। इस दौरान राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, उप निबंधक सहकारी समिति एमपी त्रिपाठी, किसान सेवा समिति अध्यक्ष कमल जंतवाल, निदेशक हेम तिवारी, भाजपा नेता दीवान सिंह बिष्ट आदि थे।