फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न मिला तो सड़कों पर उतरेगी बीजेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में पानी की समस्या दूर न हुई तो बीजेपी ही सड़कों पर उतर आएगी। यह चेतावनी महानगर अध्यक्ष मनोज जोशी ने पेयजल मंत्री, सचिव पेयजल, डीएम और कमिश्नर से हुई फोन पर बातचीत के दौरान दी। मनोज जोशी शहर में पानी की सप्लाई बाधित होने से नाराज हैं।
विज्ञापन

शहर महानगर अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से मल्लीताल बाजार, नैनीताल क्लब चौराहे के ऊपर का क्षेत्र, रजपुरा कंपाउंड, फेरी हॉल, फॉरेस्ट कालोनी समेत कई इलाकों में पीने के पानी की किल्लत है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। शहर में पानी की लाइन डाल रही एडीबी संस्था द्वारा पाइप लाइन तो डाली जा रही है, लेकिन लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। महानगर अध्यक्ष ने इस संबंध में पेयजल मंत्री प्रकाश पंत, पेयजल सचिव, कमिश्नर कुमाऊं मंडल और जिलाधिकारी नैनीताल से बात कर समस्या से अवगत करा दिया है। उन्होंने बताया कि अगर पानी की किल्लत जल्द दूर नहीं होती है तो बीजेपी को ही सड़क पर उतरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें