फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक प्लान बनाने दिल्ली से पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर को जाम से मुक्त करने का प्लान बनाने बृहस्पतिवार को आईआईटी दिल्ली की तीन सदस्यीय टीम शहर पहुंची। टीम ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे सुझाव लिए। टीम के आने से शहर को ट्रैफिक से निजात मिलने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैफिक शहर के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। गर्मियों में आए दिन कई जगह जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां आने वाले पर्यटकों के साथ ही आम लोगों को भी ट्रैफिक के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर हाइकोर्ट भी आदेश दे चुका है। लंबे समय तक चली कवायद के बाद अब शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयास किए जाने लगे हैं। बृहस्पतिवार को यहां पहुंची आईआईटी की टीम ने व्यापारी, होटल संचालक, टैक्सी संचालकों से राय ली। टीम ने जाना कि शहर को ट्रैफिक की समस्या से बचाने के लिए किन-किन संसाधनों की जरूरत है। कुछ व्यापारियों ने शहर में पार्किंग व्यवस्था ठीक न होने की बात कही तो कुछ ने कहा कि सड़कों की जरूरत है। इसी तरह तमाम व्यापारियों ने अपनी राय टीम के सामने रखी। टीम के आने से अब लोगों को जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला, सीओ सिटी विजय थापा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहिताश शर्मा, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन दिनेश लाल साह, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन लाल साह, टैक्सी एसोसिएशन अध्यक्ष नीरज जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें