फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में हुआ मौसम का पहला हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार तड़के मौसम का पहला हिमपात हुआ। सुबह जब स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानी उठे तो वह हिमपात देखकर झूम उठे। सुबह पूरी सरोवर नगरी चारों ओर से हिमपात होने की वजह से चांदीमय दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन


पेड़ों में जमी बर्फ दूर से ही हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन जबकि निचले क्षेत्रों में एक इंच तक हिमपात हुआ। हिमपात के बाद नगर में अचानक ठंड भी बढ़ गई है मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट की मानें तो नैनीताल का अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे के भीतर 22.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।

नगर के नैनापीक, किलबरी, टिफिनटाप, अयारपाटा, बिड़ला, स्नोव्यू,हिमालय दर्शन, बारापत्थर समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में काफी मात्रा में बर्फबारी हुई। निचले हिस्सों में कम बर्फ होने की वजह से वह जल्दी पिघल गई। बुधवार को दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा लेकिन बारिश व बर्फबारी नहीं हुई। हिमालय दर्शन और स्नोव्यू क्षेत्र में अधिक बर्फ गिरी होने की वजह से इन क्षेत्रों में दिनभर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। नैनीताल में आसमान में बादल छाये हैं।
विज्ञापन


हिमपात से दो मार्ग भारी वाहनों के लिए बंद
नैनीताल। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक नगर में हुए हिमपात के बाद नगर के दो मार्गों को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है इन मार्गों में नैनीताल-किलबरी और पंगूट-कुंजखड़क मोटर मार्ग शामिल हैं। जिले में अन्य कोई मार्ग बंद नहीं है। ब्यूरो

बर्फ कम, ओले ज्यादा
नैनीताल। मौसम के पहली बर्फबारी की खासियत यह है कि बर्फ कम ओले अधिक गिरे हैं। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों मेें ऐसा नहीं है यहां पर ओले कम बर्फ ज्यादा है लेकिन नगर के निचले क्षेत्रों में अबकी बार बर्फ कम गिरी जबकि ओलों की मात्रा अधिक थी। ब्यूरो

बिजली औैर पानी की सप्लाई रही नियमित
नैनीताल। बर्फबारी होने के बाद नगर में बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है लेकिन इस बार हुई बर्फबारी के बाद कुछ क्षेत्रों में कुछ समय के लिए पानी और बिजली की आपूर्ति बाधित रही लेकिन अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू रहने से लोगों को राहत मिली। ब्यूरो

लोनिवि ने जेसीबी से हटाई बर्फ
नैनीताल। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता तारा सिंह ने बताया कि बुधबार को बर्फबारी के बाद नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग में बारापत्थर तथा पंगूट मार्ग से बर्फ को जेसीबी की मदद से हटाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों मार्गों में विभाग की कर्मी तैनात किये गए हैं। दोनों ही मार्गों में जहां-जहां पर अधिक बर्फ थी उसे हटा दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें