फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस मोले में लौटी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बारिश और तेज हवाओं के चलते मंगलवार को सरस मेले में लगे स्टॉल उखड़ गए। सीडीओ प्रकाश चंद्र के प्रयासों से मेले में आईं अव्यवस्थाओं को बुधवार को पुन: व्यवस्थित किया गया। बुधवार को दोपहर में विधायक पुष्कर सिंह धामी ने सरस मेले में पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कुमाऊं मंडल विकास निगम के स्टॉल पर पहुंचकर कुमाऊंनी व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

शाम के समय मेला परिसर के मुख्य मंच पर सूचना विभाग की मां बाराही लोक सांस्कृतिक कला समिति की रेखा बर्गली के निर्देशन में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि महिलाआें को कृषि एवं पशुपालन के अलावा हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों आदि माध्यमों से तैयार उत्पाद के बाजार की समस्या रहती है। इस दौरान सीडीओ प्रकाश चंद्र, डीडीओ रमा गोस्वामी, परियोजना निदेशक बालकृष्ण समेत कई दर्शक मौजूद थे। ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने ‘चांद सी महबूबा हो... गीत सुनाया।

फोटो
आर्मी बैंड की धुन पर थिरके दर्शक
हल्द्वानी। सरस मेले में बुधवार को आर्मी बैंड ने आकर्षक प्रस्तुति दी। उन्होंने देशभक्ति समेत कई कर्णप्रिय धुनें सुनाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। बैंड की धुन पर दर्शक मेला परिसर में थिरकते नजर आए। मेले में लगे स्टॉलों से लोगाें ने खासी खरीदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें