फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में बाघ बचाने को लेकर जुटे देशभर के टाइगर रिजर्वो के निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की दो दिवसीय वार्षिक बैठक मंगलवार को ढिकुली स्थित एक रिसोर्ट में शुरू हुई। इसमें बाघों के संरक्षण के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

वनमंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बैठक के दौरान गजयात्रा फिल्म का विमोचन किया। रावत ने कहा कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) भारत में बाघ जनसंख्या में दूसरे, घनत्व के अनुसार प्रथम स्थान पर है। एनटीसीए के सचिव देवव्रत ने बताया कि भारत में बाघों की संख्या को कैसे बढ़ाया और संतुलित रखा जाए, इस पर रणनीति बनाई जा रही है। देखा गया है कि 2016 में बाघों की मौत का आंकड़ा 120 के पार पहुंच गया था, इस साल 2017 में यह आंकड़ा 115 के करीब है। बाघों की सुरक्षा, वन्यजीवों के वासस्थल प्रबंधन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में एम-स्ट्राइप सॉफ्टवेयर, कैमरा ट्रैपिंग का प्रस्तुतीकरण किया गया। सभी टाइगर रिजर्वों के निदेशक, उपनिदेशकों ने बाघ संरक्षण एवं वन्यजीव संरक्षण संबंधी अपने राज्यों के कार्यों की गतिविधियों एवं सुझाव का प्रस्तुतीकरण दिया। सीटीआर के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने कॉर्बेट पार्क के बारे में स्लाइड शो दिखाया। देर शाम पर्वतीय गीतों के साथ रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। एनटीसीए के डीआईजी निशांत वर्मा ने संचालन किया। इसमें उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा के वन्यजीव प्रतिपालक, 13 राज्यों के 29 टाइगर रिजर्वों के निदेशकों ने अनुभव बांटे। इस दौरान चीफ कुमाऊं डॉ. कपिल जोशी, एफटीआई हल्द्वानी के निदेशक राजेंद्र बिष्ट, उपनिदेशक अमित वर्मा, रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ नेहा वर्मा, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ डीके सिंह, कालागढ़ प्रभाग के डीएफओ एके त्रिपाठी, पार्क वार्डन शिवराज चंद आदि मौजूद रहे।

रामनगर में जुटे देशभर के टाइगर रिजर्वों के निदेशक
बाघ बचाने के लिए अनुभव, तकनीक साझा की
वनमंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने शुभारंभ किया

आज कॉर्बेट पार्क का देखेगा मैनेजमेंट
रामनगर (नैनीताल)। एनटीसीए द्वारा वार्षिक बैठक में जुटे देशभर के टाइगर रिजर्वों के निदेशक, अधिकारी बुधवार को लालढांग, बिजरानी रेंज का भ्रमण करेंगे। पार्क के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि बुधवार को निदेशक पार्क में ड्रोन, शिकारी कुत्ते, कर्नाटक से आए हाथियों के गश्त को देखने के साथ ही लालढांग का ग्रासलैंड मैनेजमेंट भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें